आशिषा सिंह राजपूत, नई दिल्ली
एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के टैक्स वसूली पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करके मोदी सरकार पर व्यंग कसे। रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को क्या कहा आइए जानते हैं।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि “मोदी जी ने जीडीपी (GDP) यानी रसोई गैस, डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है! जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त” राहुल गांधी ने ट्विटर पर यह बयान देते हुए एक फोटो भी साझा की जो एक अखबार के स्क्रीनशॉट की थी।
मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है!
जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। pic.twitter.com/FsiG8ECajk
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 24, 2021
जिसमें तेल और गैस की समय के साथ बढ़ती कीमतों की तुलना की गई है। बता दें कि राहुल गांधी का यह बयान स्पष्ट रूप से मोदी सरकार के विकास पर प्रश्न उठाता है। जिस विकास से देश का भला नहीं बल्कि जनता का हाल बेहाल हो रहा है। साथ ही साथ राहुल गांधी ने यह भी कहा की बढ़ती महंगाई और टैक्स वसूली से एनडीए सरकार मस्त है। उसे जनता की परेशानियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
क्या है शेयर किए स्क्रीनशॉट में?
राहुल गांधी ने ट्विटर पर दिए गए बयान के साथ एक अखबार की स्क्रीनशॉट को भी लोगों से शेयर किया है। जिसमें रसोई गैस और डीजल पेट्रोल की की बढ़ती हुई कीमत की तुलना की गई है। समय के साथ बढ़ती कीमतों की तुलना करते हुए बताया गया है कि –
• 1 जुलाई, 2020 को जयपुर में रसोई गैस के प्रति सिलेंडर की कीमत 594.5 रुपये थी। वहीं सात जनवरी, 2021 तक यह कीमत बढ़कर 698 रुपये हो गई।
• जयपुर में 1 जुलाई 2020 को डीजल का दाम 81.32 रुपये लीटर से बढ़कर जनवरी, 2021 में 83.64 रुपये हो गया है।
• 1 जुलाई 2020 को पेट्रोल की कीमत 87.57 रुपये थी। जो सात जनवरी 2021 को 91.63 रुपये हो गई।