खुशी बाली, नई दिल्ली
क्रिकेट के दीवाने इस बात से तो जरूर रूबरू हो चुके होंगे कि इस बार विराट कोहली को दशक का आईसीसी पुरुष क्रिकेटर नामित किया गया है। यह एक बड़ी बात है क्योकि उन्होंने एमएस धोनी, कुमार संगकारा, एबी डिविलियर्स जैसे अन्य लोगों को पछाड़ते हुए प्रतिष्ठित आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर का अवार्ड जीता है।
कैसा रहा कोहली का सफर?
विराट कोहली का सफर हमारे देश के युवाओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। वह पहले भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान बने। 2012 में उन्हें उप कप्तान के रूप में चुना गया। कोहली ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं, जिसे कोई तोड़ नहीं पाया। उन्होंने अन्य प्रकार के पुरस्कार जीते हैं जैसे कि 2017 और 2018 में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर) के रूप में; आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2018; 2012, 2017 और 2018 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर और 2016, 2017 और 2018 में विश्व में विजडन लीडिंग क्रिकेटर। उन्हें 2013 में अर्जुन पुरस्कार, 2017 में खेल श्रेणी में पद्म श्री और 2018 में भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाज़ा गया।
एक दशक में सर्वाधिक वनडे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार: –
सचिन: 36 (1991-2000)
कोहली: 32 (2011-2020)
सर विव: 25 (1981-1990)
सनथ: 25 (2001-2010)
गांगुली: 24 (1991-2000)
सचिन: 24 (2001-2010)
विराट के अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े
2011 में ICC विश्व कप जीतने से लेकर अनगिनत जीत तक अपनी टीम का मार्गदर्शन करने के लिए, दाएं हाथ के खिलाड़ी ने नियमित रूप से शानदार नॉक बनाए। इस दौरान विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम को वैश्विक मंच पर उतारने मे हावी हुए। नवंबर 2019 में, बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात टेस्ट मैच के दौरान, कोहली अपनी 86 वीं पारी में टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ कप्तान बन गए। इसी मैच में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 70 वां शतक भी लगाया। यहीं नहीं उन्होंने अक्टूबर 2019 में, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट में 50 वीं बार भारत की कप्तानी की। पहली पारी की बात करे तो उन्होंने उसमे 254 रन बनाए, दूसरे टेस्ट में 7,000 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने।