खुशी बाली, नई दिल्ली
साल 2020 किसी के लिए भी अच्छा साबित नहीं हुआ। उस एक साल तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक लोगों को नई – नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ। कुछ समय पहले वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई गई इन्वेस्टिगेशन के समय ड्रग्स के चक्कर में काफी परेशान रहीं। जैसे ही साल 2020 खत्म हुआ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव लाए हैं।
क्या है वह बदलाव?
जैसे ही नया साल शुरू हुआ दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने सब डिलीट करने के पश्चात एक ऑडियो क्लिप अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस ऑडियो क्लिप को उन्होंने ‘माय ऑडियो डायरी’ (My Audio Diary) का नाम दिया है। दीपिका ने ना केवल इंस्टाग्राम पर ट्विटर के भी सारे पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। लोग हैरान हैं कि दीपिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। ऐसा दिखाई पड़ता है कि दीपिका अब सब भूलकर एक नए साल की नई शुरुआत करना चाहती हैं। दीपिका ने अपनी इस ऑडियो क्लिप के कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा कि ‘आज 1.1.2021 है। सभी को न्यू ईयर की शुभकामनाएं। (it’s 1.1.2021! Happy New Year everyone!❤)
और सेलिब्रिटीज ने भी उठाए थे ऐसे कदम
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दीपिका पादुकोण अपने इंस्टाग्राम तथा ट्विटर के पोस्ट करने वाली पहली सेलिब्रिटी नहीं है। इनसे पहले भी काफी सितारों ने यह कदम उठा रखा है। उन सितारों में से सुशांत सिंह राजपूत भी एक हैं। साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने पुराने पोस्ट डिलीट कर एक नए सिरे से शुरुआत करी थी। हालांकि अब सुशांत सिंह राजपूत ही हमारे बीच में नहीं रहे हैं। ऐसा ही कुछ माइली साइरस, जेन मलिक तथा टेलर स्विफ्ट जैसे सितारे भी कर चुके हैं। अब तक दीपिका पादुकोण ने अपने इस कदम को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं जारी करी है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि उनका इंस्टाग्राम टि्वटर अकाउंट हैक हो गया होगा जिसकी वजह से उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। अब यह मिस्टरी तो दीपिका पादुकोण ही सुलझा सकती हैं।