आदित्य मिश्र, लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संस्तुति पर जनपद के विधानसभा तरबगंज के पकवानगंव गोंदौरा निवासी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह (सूरज) को छात्र संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इसके पूर्व अखिलेन्द्र प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता भी रह चुके हैं।
लम्बे अरसे से कांग्रेस में सक्रिय अखिलेन्द्र की जनता के साथ साथ बिरादरी में भी अच्छी पैठ है। वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। अवध प्रान्त के निवासी होने के बावजूद बुन्देलखण्ड व ब्रज क्षेत्र में मजबूत जनाधार है, जिससे पार्टी को इनके जनाधार का लाभ मिलना निश्चित है। छात्रों के मुद्दों के साथ साथ अखिलेन्द्र क्षेत्रीय मुद्दों पर भी लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने उपचुनाव में युवाओं को तरजीह देकर अपनी मंशा साफ कर दी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नये व युवा नेताओं पर अजमाइश करेगी। ऐसी दशा में विधानसभा तरबगंज से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अखिलेन्द्र की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।
इस नियुक्ति पर प्रदेश के बड़े नेताओं समेत ज़िलाअध्यक्ष पंकज चौधरी शहर अध्यक्ष रफीक रैनी,दिनेश सिंह,सिद्धार्थ शुक्ला,देवांश तिवारी,शक्ति सिंह रैकवार समेत क्षेत्रीय नेताओं ने बधाई दी।