खुशी बाली, नई दिल्ली
कोरोना के इस काल में भी पॉलीटिकल पार्टीज के सियासी मुद्दे खत्म ही नहीं हो रहे हैं।आज ही कुछ नई खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के राजनेता ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कुछ तीखे इल्जाम लगाए हैं।
क्या है वो इल्जाम?
राघव चड्ढा जो आम आदमी पार्टी के राजनेता हैं उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जल बोर्ड के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ करी है। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को गुंडों का नाम दिया है।
राघव चड्ढा की माने तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड ऑफिस के अंदर, पुलिस के सामने दाखिल होकर शीशे और कौन से तोड़ दिए जिससे ऑफिस के अधिकारियों को चोटें पहुंची है।
इस घटना की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग सच में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं जिनमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता मौजूद दिख रहे हैं। राघव चड्ढा का कहना है कि वह किसानों की मदद से पीछे नहीं हटेंगे चाहे फिर भाजपा जितनी भी कोशिश कर ले।
देखिये भाजपा के गुंडों द्वारा किये गए हमले के बाद दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय की हालत…#BJPKeGunde pic.twitter.com/NJc2Dxx28M
— AAP (@AamAadmiParty) December 24, 2020
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपना दुख साझा किया है। उन्होंने लिखा कि ”ये बेहद शर्मनाक है। भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम सांस तक किसानों के साथ है। इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते। मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें।”
भाजपा का बयान
इस मुद्दे में भाजपा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी बस झूठ बोलती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”आज CM केजरीवाल का टैंकर घोटाला जनता के सामने आ चुका है, इसी बात से परेशान CM और उनके नेता बौखला गए हैं।”